Breaking News

सेवानिवृत अधिकारियों ने मनाया होली स्नेह मिलन

श्रीगंगानगर।  सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। समिति सचिव मनीराम सेतिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मदनलाल जोशी ने की। बैठक में उपाध्यक्ष इंजी. आर.सी. मदान, संरक्षक मोहनलाल जैन सहित समस्त पदाधिकारियों ने रिद्म म्यूजिकल ग्रुप के संस्थाक वी.एस. नैन एवं गीतकारों का फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अमरनाथ शर्मा, इंजी. हरनेक सिंह को जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई। 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इंजी. ओ.पी. खुराना को स्मृति चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सह सचिव डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल, कोषाध्यक्ष पी.सी. गर्ग, अंकेक्षक विजय कुमार अरोड़ा, समिति सदस्य सतपाल चराया, गुलजार सिंह, अशोक बंसल, जे.पी. शर्मा, डॉ. महेश भारती, इंजी. पी.एन. जसूजा, डॉ. बी.एस. सलूजा,  डॉ. एम.पी. अग्रवाल, इंजी. सतीश कुमार अरोड़ा, रमेशचन्द्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, इंजी. अशोक अरोड़ा, इंजी. तीर्थ सेतिया, डॉ. आर.के. शर्मा सहित अनेकों समिति सदस्यों ने उपस्थित होकर एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनायें दी व कार्यक्रम का आनंद उठाया। समिति संरक्षक एम.एल. जैन ने आभार प्रकट किया। मंच संचालन मनीराम सेतिया ने किया।


No comments