जोश में होश खोकर ओडिशा में अब तीसरे नंबर पर खिसकेगी कांग्रेस!
नई दिल्ली। ओडिशा में चार चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं जिनमें से दो चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन करीब दो दशकों बाद भी देश की सबसे पुरानी पार्टी, कांग्रेस के सत्ता में लौटने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। उससे भी बुरी बात है कि बीजेडी और बीजेपी के बाद कांग्रेस के तीसरे स्थान पर खिसकने की ज्यादा संभावना है। कमोबेश कांग्रेस का यही हाल कई अन्य राज्यों में भी है, जहां से अब तक वो उभरकर सत्ता में लौट नहीं पाई है। एक महीने पहले तक कांग्रेस काफी जोश में दिख रही थी। ओडिशा के कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक पार्टी में अपने अधिकार का दावा करते हुए दिखाई दिए। दिसंबर में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी काडरों में काफी उत्साह था। ओडिशा 70 फीसदी किसानों वाला प्रदेश है।
No comments