Breaking News

टैक्स चोरों की खैर नहीं

- नहीं जमा किया टैक्स तो बैंक खाते से सीधा काट लिया जाएगा पैसा
नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करोड़ों रुपये के बकाए को वसूलने के लिए अब उस कानून का इस्तेमाल करने लगा है, जो वो भगोड़ों पर करता है। आईटीव डिपार्टमेंट टैक्स बकायदारों के बैंक खातों से सीधे पैसे निकालेगा। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को करदाताओं से करीब 60,000 करोड़ रुपये वसूलने हैं। वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद भी इतना संग्रह नहीं हो पाया, जिसके चलते लक्ष्य भी पूरा करने में विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि डायरेक्ट टैक्स डिपार्टमेंट पर कलेक्शन का दबाव अधिक है। सरकार चाहती है कि गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन के मोर्चे पर थोड़ी नरमी रखी जाए, क्योंकि ज्यादातर छोटी और मझोली कंपनियां दबाव का सामना कर रही हैं।


No comments