भौतिक सत्यापन के लिए चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
श्रीगंगानगर। राजकीय जिला चिकित्सालय और इसके अधीन विभागों में उपलब्ध स्थाई/अस्थाई सामग्री काभौतिक सत्यापन किया जाना है। इसके लिए पीएमओ द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन की कार्रवाई संबंधित भंडारपाल, वार्ड प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में की जाएगी। इस दौरान किसी तरह की कमी या अधिकता पाए जाने पर अलग से सूची तैयार करनी होगी। शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन निर्धारित अवधि में पूर्ण कर 25 अप्रैल तक प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा ताकि उच्चाधिकारियों को सूचना भिजवाई जा सके।

No comments