दिन भर रही हनुमान जन्मोत्सव की धूम
- मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
श्रीगंगानगर। हनुमान जयंती पर शुक्रवार को श्रीराम व हनुमान मंदिरों में दिन भर आयोजन हुए। सुबह से ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। दोपहर में भोग लगाकर बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया गया। कुछ मंदिरों में पिछले तीन दिन से हनुमान जयंती के कार्यक्रम चल रहे थे। इन कार्यक्रमों का समापन शुक्रवार को आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन किया गया। दोपहर में भोग लगाकर प्रसाद वितरण हुआ। शाम को सात बजे यहां राम जाप होगा। पुरानी आबादी स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन का दौर चला। दोपहर में लंगर लगाया गया। हाऊसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, पुरानी आबादी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, महावीरदल हनुमान मंदिर सहित शहर भर में बजरंग बली के सभी मंदिरों में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम हुए।
पुरानी आबादी स्थित सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी बगीची में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार सुबह शुरू हुआ था और भजनों के कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह अखण्ड रामचरितमानस का पाठ रखा गया। इसका भोग शुक्रवार सुबह पड़ा। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह सात से आठ बजे तक इलाके की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ हुआ एवं इसके बाद आठ से साढ़े आठ बजे तक राम नाम संकीर्तन के साथ ही भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसमें सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी भजन मंडल के सुरेन्द्र सिंगल 'पुजारीÓ, राकेश यादव सहित अन्य सदस्यों ने बाबा के भजन सुनाए। इस मौके पर केक काटा गया तथा केक व खिलौने श्रद्धालुओं को उपहार स्वरूप वितरित किए गए। मंडल प्रधान सुरेन्द्र चौधरी, मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल सहित वरिष्ठ सदस्यों ने मंडल के सभी सदस्यों को बाबा के जन्मोत्सव की बधाई दी।
सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पूर्णिमा पर आज शाम 6 से 7 बजे तक श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ होंगे। श्री हनुमान जन्मोत्सव में भक्तों की ओर से थाली बजाकर प्रसाद वितरण होगा।

No comments