Breaking News

कांग्रेस का दावा-बिखराव के दौर से गुजर रही है भाजपा

- कई नेता पकड़ सकते हैं 'हाथÓ
नई दिल्ली। चुनावी समर में नेताओं के दल बदलने की रवायत बहुत सामान्य है। हिमाचल प्रदेश की सियासत में भी दल बदलने का सिलसिला चरम पर है। लोकसभा चुनाव के चलते दल बदलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। प्रदेश की सियासी गलियारों में असंतुष्ट नेताओं के पार्टी छोडऩे की अटकलें चरम पर हैं। प्रदेश कांग्रेस की मानें तो भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी नेताओं को बड़ा झटका दे सकते हैं। प्रदेश में भाजपा बिखराव के दौर से गुजर रही है ऐसे में नेता पार्टी छोडऩे को मजबूर है और कांग्रेस पार्टी में आना चाहते हैं। रजनीश किमटा ने किसी भी भाजपा नेता का नाम लिए बगैर कहा है कि बहुत जल्द यह खुलासा हो जाएगा कि कौन स भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं का स्वागत करेगी।


No comments