Breaking News

जेट यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने शुरू किया सस्ती टिकट का ऑफर!

नई दिल्ली। देश की बड़ी प्राइवेट एविएशन कंपनी जेट एयरवेज के अस्थायी तौर पर ऑपरेशन बंद होने से हो रही है यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए सरकारी एरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. एयर इंडिया ने जेट एयरवेज यात्रियों के लिए विशेष किराए की पेशकश शुरू की है.एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेरिस , लंदन हीथ्रो , सिंगापुर , दुबई , हांगकांग , अबूधाबी , जेद्दाह और मस्कट विदेशी हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों को किराए में छूट दी जाएगी. आपको बता दें कि जेट एयरवेज ने बुधवार मध्यरात्रि से अपनी विमान सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इसके बाद से एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

No comments