नौकरी और खर्चों की चिंता में छलके जेट एयरवेज के कर्मचारियों के आंसू
नई दिल्ली। जेट एयरवेज का ऑपरेशन बुधवार से पूरी तरह बंद हो गया। इसके 22 कर्मचारी अचानक सड़क पर आ गए। भविष्य की चिंता में इन कर्मचारियों ने मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कई कर्मचारियों के आंसू छलक पड़े।
गुरुवार को जेट एयरवेज के ढेरों कर्मचारियों ने जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया, जिसे साइलेंट अपील का नाम दिया गया। अपना दर्द बयान करते हुए जेट एयरवेज के कर्मचारियों का गला रुंध जाता है, आंखों में आंसू छलक पड़ते हैं।
होम लोन की ईएमआई, बच्चों के स्कूल की फीस... बात सिर्फ यहीं तक नहीं, जिंदगी के सारे सपने मानो एक पल में क्रैश हो गए हों।

No comments