महंगा हुआ चुनाव- प्रदेश में लोकसभा चुनाव पर खर्च होंगे 260 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का खर्चा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव का बजट 260 करोड़ रुपए का रखा गया है। यह पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 85 करोड़ रुपए ज्यादा है। लोकसभा चुनाव 2014 में 175 करोड़ रुपए का बजट था जो इस बार बढ़कर 260 करोड़ हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि इसमें से 100 करोड़ रुपए की राशि जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवंटित कर दी गई है। बजट राशि का बड़ा हिस्सा मतदान कर्मियों की ड्यूटी और मतदाता जागरुकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा। कुमार ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गत विधानसभा चुनाव में हुई कम वोटिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग मतदाता जागरुकता अभियान के लिए प्रदेशभर में स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
No comments