Breaking News

'पीएसबी-आओ खेलेंÓ कार्यक्रम नौ को

श्रीगंगानगर। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से अपने स्टाफ तथा उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के उद्देश्य से शनिवार को प्रात: 9.45 से दोपहर तीन बजे तक खालसा कॉलेज के खेल मैदान में 'पीएसबी-आओ खेलेंÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसमें श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले की बीस पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखाओं के पुरुष व महिला बैंक कर्मी व उनके परिवार के सदस्य भाग ले सकेंगे। स्थानीय स्वामी दयानन्द मार्ग स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक के मुख्य प्रबन्धक हनुमान टाक ने बताया कि यह एक तरह का पारिवारिक कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि पंजाब एण्ड सिंध बैंक की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।  प्रतियोगिता में पुरुषों के मुकाबले में क्रिकेट मैच व 50 तथा 100 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी एवं महिलाओं व बच्चों के मुकाबले में चम्मच में नींबू रखकर चलना, तीन टांग वाली रेस व म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का मुकाबला होगा। इस अवसर पर पंजाब एंड सिंध बैंक के आंचलिक प्रबंधक राजेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


No comments