Breaking News

नशीली दवाइयों सहित दो गिरफ्तार

- आरोपियों का रिमांड लेगी पुलिस
श्रीगंगानगर। लालगढ़ व घमूड़वाली थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाईयों सहित दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से करीब आठ हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
लालगढ़ पुलिस थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि बनवाली व दलियांवाली के बीच पैदल जा रहे अर्शदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र बलविन्द्र सिंह बाजीगर  निवासी ढाणी 6 बीजी रोही बनवाली को काबू करके उसके कब्जा से 2 हजार 370 नशीली गोलियां व 27 शीशी सिरप बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके सादुलशहर पुलिस थाना प्रभारी रामकुमार को जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा।
उधर घमूड़वाली पुलिस थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बुधवार को रोही 1 केके में दर्शन सिंह मजबी सिख पुत्र संतोख सिंह निवासी 25 एमएल को गिरफ्तार करके 6 हजार नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की जांच गजसिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सिंह को सौंपी गई है।


No comments