Breaking News

आवारा पशुओं की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

हनुमानगढ़। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में रावतसर मार्ग पर आज दोपहर पशुओं की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। शव को टाउन के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार टाउन निवासी 17 वर्षीय विकास पुत्र पप्पूराम एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रावतसर से हनुमानगढ़ आ रहा था। रास्ते में गांव मैनावाली के निकट पशु लड़ते हुए बाइक से टकरा गये। हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये। इसके बाद विकास ने दम तोड़ दिया।


No comments