Breaking News

पड़ौसी ने किया डीजे संचालक युवक पर हमला

श्रीगंगानगर। बसंती चौक के निकट बीती रात पड़ौसी ने एक युवक पर हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट का शिकार युवक डीजे चलाता है।
कोतवाली पुलिस ने घायल संजय कुमार पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी वार्ड नम्बर 2 मुकलावा, हाल निवासी किरायेदार बसंती चौक के पर्चा बयान पर पड़ौसी साधु सिंह पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। संजय ने पर्चा बयान में बताया कि वह 6 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे डेयरी से दूध लेकर आ रहा था।
साधु सिंह ने मकान की छत से उसे देख लिया और नीचे आ गया। शराब के नशे में साधु सिंह ने उसके साथ गाली गलौची की और मारपीट की। उसके दोस्त संदीप ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया।


No comments