राफेल पर राहुल ने की पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
- भाजपा ने कहा-क्या राहुल पाक पर विश्वास करते हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं?
गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ''एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।Ó
उन्होंने दावा किया, 'कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।Ó एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आपकी सरकार है जिस पर चाहे कार्रवाई करिये। लेकिन प्रधानमंत्री पर कार्रवाई करिये। प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में देरी की, अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले।ÓÓ उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है और इसमें आपराधिक जांच होनी चाहिए।
उधर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर पलटलार करते हुए कहा, 'हम राहुल गांधी के झूठ की पूरी तरह से निंदा करते हैं। उन्हें भारतीय वायुसेना पर विश्वास नहीं है, उन्हें उच्चतम न्यायालय पर विश्वास नहीं है, उन्हें कैग पर भी भरोसा नहीं है। क्या वह पाकिस्तान में विश्वास रखते हैं? वो अनजाने में या जानबूझकर राफेल के प्रतिद्विंद्वियों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं।Ó

No comments