मुख्यमंत्री से मिलेंगे धानमण्डी के व्यापारी
- 10वें दिन भी मण्डी में रही हड़ताल
श्रीगंगानगर। गेहूं सहित सभी फस्लों की पूरी उपज व्यापारियों के मार्फत खरीद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धानमण्डी के व्यापारियों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी रहा। हड़ताल में शामिल व्यापारियों ने मण्डी समिति कार्यालय के बाहर धरने में भाग लिया। धरने के दौरान हुई बैठक में आज दोपहर बाद हिन्दुमलकोट बॉर्डर पर आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाने का निर्णय लिया गया।
राजस्थान कच्चा आढ़तिया संघ के महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि व्यापारियों की हड़ताल व धरना जारी है। सभी मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। व्यापारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री से मुलाकात का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने भी दोपहर बाद 3.30 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सरकार की और से गेहूं की सरकारी खरीद में व्यापारियों को आढ़त जारी रहने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता नहीं रखने के संबंध में जानकारी दी है। लेकिन व्यापारी सरसों व चना में खरीद पहले की तरह करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। धरने में दी गंगानगर ट्रैडर्स एसोसिएशन, राजस्थान कच्चा आढ़तिया संघ, कच्चा आढ़तिया संघ श्रीगंगानगर से जूड़े व्यापारी शामिल रहे।

No comments