मदद मांगने के नाम पर घर में घुसे युवक-युवती ने की वारदात
- नगदी व जेवरात लूटे
बीकानेर। व्यास कॉलोनी में स्थित वैशालीपुरम इलाके में बीती रात युवक-युवती मदद मांगने का बहाना बना कर एक घर में घुस गये और घर में अकेली वृद्धा पर जानलेवा हमला करके नगदी व सोने के जेवरात लूट कर ले गये। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे युवक-युवती का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात जनों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय धापू देवी पत्नी रूघनाथ जाट निवासी वैशालीपुरम व्यास कॉलोनी बीती रात करीब साढ़े नौ बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान डोर बैल बजने पर धापू देवी ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजे पर खड़े युवक ने कहाकि उसके साथ आई युवती का जोर से पेट दर्द हो रहा है। कोई दवा है, तो दे दो। वृद्धा ने इंसानियत के नाते दवा देने का कहा। इसी दौरान युवक ने किसी भारी वजनी वस्तु से धापू देवी के सिर में हमला कर दिया। धापू देवी घायल हो गई। अज्ञात युवक-युवती ने घर में रखी आलमारी खोल कर उसमें रखी नगदी व उसके पहने जेवरात लूट कर फरार हो गये। धापू देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे संभाला और पीबीएम में भर्ती करवाया।
पुलिस ने बताया कि धापू देवी के घर से कितनी नगदी चोरी हुई है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। उसके पति के आने के बाद नगदी के बारे में पुलिस को जानकारी देगी।

No comments