Breaking News

पीएम मोदी ने अपने अकाउंट से कुंभ सफाई कर्मचारी फण्ड में दिए 21 लाख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी सेविंग अकाउंट से कुंभ सफाई कर्मचारी फण्ड में 21 लाख रुपए दान किए हैं. इससे पहले पिछले दिनों कुंभ स्नान करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना भी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के श्रेय 20 हजार सफाईकर्मियों को जाता है, जिन्होंने 3200 क्षेत्रफल में बसाए गए कुंभ मेला क्षेत्र को साफ़-सुथरा रखने में अहम योगदान दिया. स्वच्छ कुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने 1.25 लाख शौचालयों का निर्माण करवाया. साथ ही सफाई की व्यवस्था 20 हजार सफाईकर्मियों ने संभाली. अपने प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों को सम्मान देने के लिए 5 सफाई कर्मचारियों के पैर भी पखारे।  पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि कुंभ मेले का सफल आयोजन उन्हीं की बदौलत हुआ. बता दें यह पहला मौका नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सेविंग अकाउंट से पैसा दान किया है. इससे पहले 2014 में भी प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने गुजरात के सरकारी ऑफिस में कार्यरत ड्राईवर और चपरासियों की बेटियों के कल्याण के लिए चाइल्ड वेलफेयर फण्ड के लिए 21 लाख रुपये दान किए थे.


No comments