Breaking News

आयुक्त राजेश कुमार रिलीव

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। आरएएस राजेश कुमार नायक मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त पद से रिलीव हो गए। राजस्व अधिकारी मिलखराज चुघ को कार्यभार सौंप कर वे रिलीव हुए। नायक का कोलायत उपखण्ड अधिकारी पद पर तबादला हो गया है। बीती 25 फरवरी को नायक का पुंगल एसडीएम पद से श्रीगंगानगर नगर परिषद आयुक्त पद पर तबादला किया गया था। 27 फरवरी को उन्होंने नगर परिषद आयुक्त का पद्भार ग्रहण किया था। अब नए आदेश में उन्हें कोलायत उपखण्ड अधिकारी लगाया गया है।


No comments