बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण
- थानों में रखवाए जाएंगे बण्डल
श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी की परीक्षा 7 मार्च को शुरू होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार को प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। बोर्ड की और से भेजे गए प्रश्न पत्र सेठ जीएल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाए गए थे। यहां से आज केन्द्राधिक्षकों को प्रश्न पत्रों के बण्डल सौंपे गए। ग्रामीण क्षेत्रों के केन्द्रों के लिए प्रश्नपत्र नजदीकी थानों में रखवाने की व्यवस्था की गई है। वहां से परीक्षा से 1 घंटा पहले केन्द्र अधीक्षक या उनका अधिकृत प्रतिनिधि ही प्रश्नपत्रों का बण्डल ला सकेगा।
शिक्षा अधिकारियों व सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षा के लिए आज प्रथम चरण में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण 11 मार्च को होगा। शहरी और ग्रामीण परीक्षा केन्द्रों पर दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी दो राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में प्रश्न पत्र संबंधित पुलिस थानों में पहुंचाए गए।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगी।
इस दौरान 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक होगी। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 150 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय विद्यालयों में मनाए गए 124 परीक्षा केन्द्र, निजी विद्यालयों में बनाए गए 26 परीक्षा केन्द्रों सहित 12 नए परीक्षा केन्द्र भी शामिल हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 23 हजार 437 विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि 14 मार्च से होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षा में 29 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। जिनमें पुलिस के जवान भी शामिल रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिले के 5 एकल व नोडल परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रारम्भ से समाप्ति तक होमगार्ड का जाबता तैनात रहेगा।

No comments