लोकसभा को लेकर मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर। एसडी कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर इन्द्रजीत ङ्क्षसह बराड़, अशोक शर्मा आदि अधिकारियों ने सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया और ये सभी अधिकारी चुनाव में सभी क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करेंगे। भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए इन्हें जानकारी दी गई। जैसे ही लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगेगी, उसके तुरंत बाद सैक्टर ऑफिसर द्वारा निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी था।

No comments