Breaking News

ट्रक की टक्कर से ट्रेक्टर सवार दो जनों की मौत, दो घायल

नोहर। सिरसा मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट बीती रात ट्रक की टक्कर से टे्रक्टर सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि दो जने घायल हो गये। घायलों को सिरसा रेफर किया गया है। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हवलदार रतिराम ने बताया कि बीती रात हादसे में ट्रेक्टर सवार 50 वर्षीय सुभाष पुत्र दलीप सिंह निवासी पन्नीवाला मोटा हरियाणा, 40 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र मनीराम निवासी 12 केएनएन रतनपुरा, 40 वर्षीय रोहताश पुत्र मूलाराम जाट निवासी रतनपुरा व 9 केएनएन निवासी प्रहलाद पुत्र प्रकाश जाट गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
सभी घायलों को नोहर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बीती रात रामचन्द्र व रोहताश ने दम तोड़ दिया। सुभाष व प्रहलाद जाट सिरसा में उपचाराधीन हैं।
हवलदार के अनुसार आज दोपहर दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चारों व्यक्ति ट्रेक्टर पर सवार होकर नोहर से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेजगति से आये ट्रक टाटा 409 ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


No comments