Breaking News

फर्जी आम्र्स लाइसेंस प्रकरण में मंत्री चांदना सहित चार जने अदालत में पेश

- अदालत ने चार्ज लगाये
श्रीगंगानगर। बहुचर्चित फर्जी आम्र्स लाइसेंस प्रकरण में आरोपी प्रदेश के मंत्री अशोक चांदना सहित चार जने आज एसीबी श्रीगंगानगर कोर्ट में तारीख पेशी पर हाजिर हुए। अदालत ने चारों पर आरोप लगाये हैं।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर फर्जी आम्र्स लाइसेंस जारी कर दिए थे। इस मामले में एसओजी व एसीबी ने गहन जांच पड़ताल के बाद कई अधिकारियों, कर्मचारियों व लाइसेंस जारी करवाने वालों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया। इस मामले में आज युवा मामले खेल विभाग के मंत्री अशोक चांदना निवासी बूंदी, उनके भाई दलवीर चांदना व पिता देवीलाल के अलावा बूंदी निवासी विनोद शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद एसीबी अदालत में पेश हुए। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों पर चार्ज लगा दिए। इस प्रकरण में आगामी तारीख मुकरर्र की गई है।
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर में प्रशासनिक अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार बाहरी इलाकों के लोगों को आम्र्स लाइसेंस जारी कर दिए थे। इस मामले में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ था। मीडिया में मामला उछलने के बाद सरकार को इस प्रकरण में दखल देना पड़ा और जांच एसओजी को सौंप दी गई। जांच के दौरान लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व लाइसेंस हासिल करने वालों की गिरफ्तारियां हुई। कई सालों की जांच के बाद एसीबी ने श्रीगंगानगर एसीबी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था।


No comments