सीवरेज कार्य के दौरान सावधानी बरती जाए
- एसडीएम सीईओ सौरभ स्वामी ने ली बैठक
श्रीगंगानगर। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आमजन से प्राप्त समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्यवाही के संबंध में अब तक की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाहॉल में हुई।
बैठक में गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि सरकार से संचालित योजनाओं में देरी करने से आमजन सुविधाओं से वंचित रहने के साथ-साथ परियोजना की लागत भी बढऩे की आशंका रहती है। गौड़ ने कहा कि गंगानगर शहर में सीवरेज के कार्य के दौरान सावधानी बरती जाये। गत दिनों पेयजल की पाइपलाइन को तोडऩे से नागरिकों को गंदा पानी मिलने लगा था। अगर कहीं पाइपलाइन, टेलीफोन या विद्युत की सेवाओं में बाधा आती है, तो उसे तत्काल मरम्मत कर सेवाएं शुरू करनी चाहिएं।
एसडीएम सौरभ स्वामी ने बैठक में नहरों के पट्टडों पर खडे पेड जो नहर को क्षति पंहुचाते है, उस संबंध में की जा रही कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। आरएसआरडीसी के सूरतगढ व गंगानगर में चल रहे कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में न्यास सचिव कैलाशचंद शर्मा, उपनिदेशक लोक सेवाएं मुकेश बारहठ, पीएमओ डॉ. पवन सैनी, डॉ. मुकेश मेहता, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन प्रदीप रूस्तगी, सहायक निदेशक औषधि दलजीत सिंह उप्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
नाले को कवर करने के निर्देश
बैठक के दौरान वार्ड नम्बर तीन में नाले को कवर करने के निर्देश दिये। श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि नाला इतना बड़ा है कि कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिये इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाये। जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गत सप्ताह कृषि के सामान्य कनेक्शन 37 तथा ऐटा-सिंगरासर क्षेत्र में विशेष योजना के तहत 7 विद्युत कनेक्शन दिये गये। अधीक्षण अभियंता के.के.कस्वा ने बताया कि फसल कटाई के बाद इस कार्य में तेजी आयेगी।

No comments