वाटर वक्र्स का विद्युत कनैक्शन कटा
- 4 दिन से गांव में नहीं हुई पेयजल की सप्लाई
रिडमलसर। बकाया बिल के चलते जलदाय विभाग का विद्युत कनैक्शन काट दिया गया है। इस कारण पिछले चार दिन से गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई है। पानी की सप्लाई नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं ग्राम पंचायत भी बेबस हो गई है। जलदाय विभाग के मौका कर्मचारी साहबराम ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में जलदाय विभाग का कनैक्शन 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे काट दिया गया था। विद्युत कनैक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों ने बकाया बिल का हवाला देते हुए कार्रवाई कर दी। विद्युत कनैक्शन काटे जाने की सूचना तुरंत ही विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। लेकिन आज तक पेयजल सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करवाई गई। सरपंच उर्मिला मेघवाल ने बताया कि जलदाय विभाग का विद्युत कनैक्शन कटने के कारण गांव में पेयजल सप्लाई ठप है। लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जलदाय विभाग की और 27 हजार रुपए का बिल बकाया है। यह जमा नहीं किए जाने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाटर वक्र्स का कनैक्शन काटा गया है।

No comments