संयुक्त व्यापार मंडल ने दिया मंडी व्यापारियों को समर्थन
- हनुमानगढ़ में व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर। कृषि जिंसों की सरकारी खरीद में आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग को लेकर 26 फरवरी से हड़ताल पर चल व्यापारियों को संयुक्त व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया है। शनिवार को बारिश के बीच गंगानगर मंडी समिति के बाहर धरना देकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया जबकि हनुमानगढ़ में व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध विरोध जताया। कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि सरकार किसान और पक्की आढ़त व्यापारियों के बीच की कड़ी कच्ची आढ़त व्यापारियों को खत्म करना चाहती है।
इसीलिए नित नए आदेश निकाल कच्ची व्यापारियों का परेशान कर रही है। शनिवार को पांचवें दिन भी दी गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन और कच्चा आढ़तिया संघ के आह्वान पर गंगानगर जिले की सभी मंडियों में कामकाज नहीं हुआ। व्यापारियों ने अनाज मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, विनय जिन्दल, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, कृष्ण मील, प्रेम अग्रवाल, रामगोपाल पांडुसरिया, ओमप्रकाश गर्ग, अशोक छाबड़ा, गणेश सिंघल, श्यामलाल आहुजा, राधेश्याम मित्तल, शक्ति बसंल, दीपक डूंगाबूंगा, सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments