रायसिंहनगर सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव का तबादला
- सहकारिता विभाग के 29 अधिकारियों के तबादले
श्रीगंगानगर। सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने एक आदेश जारी कर 29 अधिकारियों के तबादले/पदस्थापन कर दिए हैं। इन अधिकारियों में संयुक्त रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार शामिल हैं। 29 अधिकारियों में से 21 को रिक्त पदों पर लगाया गया है।
आदेश के अनुसार हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर लगाए गए सुरेंद्र सिंह पूनिया को जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में संयुक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) के पद पर नियुक्ति दी गई है।
उनके अलावा श्रीगंगानगर सहकारी समितियां में कार्यरत विशेष लेखा परीक्षक ओमप्रकाश नेहरा को चूरु प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक और रायसिंहनगर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव संदीप शर्मा को कोटा प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में वसूली अधिकारी के पद पर लगाया गया है।
न्याय विभाग के रीडर पदोन्नत
श्रीगंगानगर। जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने गत दिवस एक आदेश जारी कर लिपिक ग्रेड फस्र्ट देवीलाल जाखड़ को रीडर ग्रेड द्वितीय पर पदोन्नत कर दिया। देवीलाल को पदोन्नति देने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पदस्थापित किया गया है।

No comments