युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
- हनुमानगढ़ के बाद बीकानेर रेफर
रावतसर। किसी के घर आये एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले हनुमानगढ़ और फिर बीकानेर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाधिकारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि गोली लगने से वार्ड नम्बर 9 निवासी दीपक मोची घायल हुआ है। दीपक मोची वार्ड नम्बर 21 में कालू वाल्मीकि के घर आज दोपहर करीब साढ़े 11 बजे आया हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों के साथ दीपक मोची का झगड़ा हो गया। तीन युवकों में एक युवक ने पिस्तोल से दीपक पर फायर कर दिया। गोली दीपक के गले में लगी है। उसे तुरंत रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हनुमानगढ़ और फिर बीकानेर रेफर कर दिया गया। दीपक मोची की हालत बयान देने लायक नहीं थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक मोची के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के पीछे रहे कारण सामने आयेंगे। दीपक मोची पर फायर करने वाले युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments