Breaking News

बीड़ी सिगरेट के खोखे की आड़ में गांजे की तस्करी

- जस्सा सिंह मार्ग पर नहर किनारे था ठिकाना
श्रीगंगानगर। जस्सा मार्ग के निकट ए माइनर के किनारे एक व्यक्ति लम्बे समय से गांजा बेच रहा था। पुरानी आबादी पुलिस ने इस तस्कर पर बीती रात हाथ डाला और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा।
एसआई अल्का बिश्रोई ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शालीमार बाग के निकट सचिन आहुजा पुत्र सुभाषचन्द्र आहुजा निवासी शालीमार बाग को काबू करके  उसके कब्जा से एक किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके कब्जा से कम्प्यूटर कांटा भी बरामद हुआ है। इस कांटे से वह गांजा तोल कर बेचता था। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सचिन आहुजा ने जस्सा सिंह मार्ग तिरोह पर नहर किनारे एक खोखा लगा रखा था। खोखे में बीड़ी सिगरेट व गुटाखा की आड़ में युवकों को गांजे की पुडिय़ा बेचता था। इस बारे में पुलिस को कई बार सूचना मिली थी। एसआई अल्का बिश्रोई के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल सिपाही चन्द्रशेखर बिश्रोई, पवन कुमार, राजकुमार, सुरेन्द्र कुमार व सीताराम ने गांजा तस्कर को दबोच लिया था।  मुकदमे की जांच सदर पुलिस थाना के एसआई इन्द्र सिंह को सौंपी गई है।



No comments