पति-पत्नी पोस्त तस्करी में गिरफ्तार
- जीप से कापा भी बरामद
हनुमानगढ़। टाउन पुलिस ने बीती रात नाकाबंदी के दौरान बोलेरो जीप में पोस्त की तस्करी करते पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जीप से पोस्त व कापा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसआई लालचंद वर्मा बीती रात नाकाबंदी में थे। इसी दौरान गांव शेरगढ़ के निकट बोलेरो जीप नम्बर एचआर 57 ए-3053 को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें 24 किलो 300 ग्राम पोस्त व एक कापा बरामद हुआ।
पुलिस ने जीप में सवार अमरीक ङ्क्षसह पुत्र हरदयाल सिंह नाई सिख व उसकी पत्नी सतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया। अमरीक सिंह हरियाणा के ऐलनाबाद तहसील के गांव मौजूखेड़ा का रहने वाला है। वह बीती रात बोलेरो जीप में पत्नी के साथ अवैध पोस्त की सप्लाई लेकर आ रहा था। उसने अपनी पत्नी को साथ इसलिए लिया कि पति-पत्नी साथ होंगे, तो उनकी गाड़ी पुलिस चैक नहीं करेगी। पुलिस आज दोपहर बाद दम्पत्ति को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी।

No comments