Breaking News

भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

- एसडी बिहाणी स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन
श्रीगंगानगर। सेठ गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी को बढावा देने के लिए विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। प्रात: 11.30 बजे बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, निदेशक एमएल शर्मा व राजेन्द्र राठी ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न स्कूलों के 130 विद्यार्थियों ने वैस्ट वाटर ट्रीटमैंट, प्रोजेक्टर,  हाईड्रोइलैक्ट्रोसिटी, सिक्योरिटी सैंसर पर आधारित प्रोजैक्ट, मॉडल व चार्ट प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले का अवलोकन करने वाले अतिथियों व आमजन को प्रदर्शित प्रोजैक्ट बारिकियों के बारे में बताया।
स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती दुर्गा स्वामी के दिशानिर्देशन में आयोजित मेले में साईंस विभाग प्रभारी मनोज सेतिया व शिवांगी त्यागी ने व्यवस्थाएं करवाई। संजीव ठक्कर, गगन चावला व मंजीत सिंह ने श्रेष्ठ प्रोजैक्ट, मॉडल व चार्ट का चयन किया।


No comments