किसानों की पूरी उपज खरीदे सरकार
श्रीगंगानगर। गंगानगर किसान समिति की बैठक गुरुवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की पूरी उपज खरीदने की व्यवस्था करे। एक चौथाई उपज खरीदने से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी तो विरोध किया जाएगा।
बैठक में में गंगानगर किसान समिति संयोजक रणजीसिंह राजू ने बताया कि सरकार ने किसानों की सरसों और चने की 25 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। ऐसा होने पर किसानों को एक तिहाई उपज बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सरकार अगर किसानों का भला चाहती है तो वह पूरी उपज खरीदे। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी रही।

No comments