पबजी खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
नई दिल्ली। यदि आप भी गुजरात में रह रहे हैं और चोरी-छिपे पबजी खेल रहे हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि पुलिस आपको किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। राजकोट पुलिस ने पबजी मोबाइल गेम खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और उनके स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक राजकोट पुलिस ने पबजी खेलते हुए जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 6 अंदर ग्रेजुएट्स हैं जो पिछले 2 दिनों से लगातार पबजी खेल रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन लोगों को बेल पर छोड़ दिया है। अधिसूचना की अवहेलना के कारण मामला कोर्ट में जा सकता है और ट्रायल भी होता है। ये एक तरह का जमानती अपराध है। पुलिस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है लेकिन गिरफ्तार करके नहीं रख सकती है। पिछले सप्ताह ही गुजरात के राजकोट पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिले में पबजी पर 30 मार्च 2019 तक पाबंदी है। यह आदेश 9 मार्च से लागू भी हो गया था, लेकिन कई लोग चोरी-छिपे गेम खेल रहे हैं।

No comments