Breaking News

पोस्त तस्करों का रिमांड लेगी पुलिस

पीलीबंगा। करीब दो क्विंटल पोस्त सहित गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा। प्रकरण की जांच रावतसर पुलिस थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर कर रहे हैं। पीलीबंगा पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मण ङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि एक सूचना के आधार पर लखूवाली के वार्ड नम्बर 1 में स्थित ढाणी में दबिश देकर हरपाल सिंह पुत्र पे्रम सिंह बाजीगर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से  एक क्विंटल 80 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीलीबंगा में तीन बत्ती चौराहे पर कुबेर टूर एण्ड ट्रेवैल्स पर दबिश देकर रिटायर सिपाही तरसेम शर्मा पुत्र गुलाबचंद शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 17 को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 16 किलो पोस्त बरामद हुई। तरसेम सिंह अपने कार्यालय में मिक्सी से डोडा पोस्त को पीस कर खुदरा बेचता था। दोनों आरोपियों के मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जांच रावतसर पुलिस थाना के एसएचओ को सौंपी गई है।  जांच अधिकारी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पोस्त तस्करों के बारे में पूछताछ करेंगे।


No comments