Breaking News

ओपीडी में भी सेवाएं देंगे यूनिट इंचार्ज

- ओपीडी मेंं आने वाले रोगियों को मिलेगा लाभ
श्रीगंगानगर। जिला राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता और बेहतर करने के लिए यूनिट इंचार्ज को भी निर्देशित किया गया है। इसकेे तहत यूनिट इंचार्ज ओपीडी में भी सेवाएं देना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिला चिकित्सालय की प्रत्येक यूनिट का इंचार्ज अपने ओपीडी के दिवस में अपने यूनिट के चिकित्सकों के साथ कमरा नंबर 16 में व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित कर सेवाएं देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक चिकित्सक वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के बाद कमरा नंबर 16 में ओपीडी देखना भी सुनिश्चित करेंगे।


No comments