Breaking News

सुबह किया दुग्धाभिषेक, शाम को सजेगी झांकी

- गणेश मंदिर के वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन
श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी स्थितश्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में चल रहे वार्षिकोत्सव में तीसरे दिन गुरुवार सुबह श्रीसांई बाबा का दुग्धाभिषेक किया गया। शाम 5 से 7.30 बजे तक श्रीसांई बाबा की भजन संध्या होगी। चुन्नू-मुन्नू एण्ड पार्टी गुणगान करेगी। भजन संध्या में श्रीश्याम आर्ट ग्रुप की ओर से शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य के साथ झांकी प्रस्तुत की जाएगी। गुलाब जामुन, फलों, कचौरी, बेसन लड्डू का भोग लगेगा। 15 मार्च शुक्रवार सुबह 10.15 बजे हवन यज्ञ होगा। इसके बाद खीर, समोसों का भोग लगेगा।
 श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल की सदस्य सुधा सोबती, सरोज, रजनी शर्मा, सीमा, मैना शेखावत, ज्योति गुरनानी, सरिता मिश्र, कमलेश अरोड़ा, नीना, शालू, किरण मदान, सरोज अरोड़ा आदि के नेतृत्व में भजन कीर्तन किया गया।


No comments