कलेक्टर के आदेश, किसानों को गिरदावरी में नहीं आए परेशानी
- 1 अप्रेल से गेहूं की ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी खरीद
- चना, सरसों की खरीद ऑनलाइन ही होगी
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सभी पटवारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि गिरदावरी लेने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिएं।
उन्होंने सम्बंधित तहसीलदार, एसडीएम से भी कहा है कि वे इस मामले में त्वरित कार्यवाही करें। आज कलेक्ट्रेट में वीडियो काँफ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव ने प्रशासन को निर्देश दिए कि 1 अप्रेल से गेहूं की सरकारी खरीद ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दें। इसके अलावा चना और सरसों फसल की सरकारी खरीद केवल ऑनलाइन ही होगी। उन्होंने कहा कि एफसीआई के पोर्टल पर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें गिरदावरी की आवश्यकता रहेगी। अभी से किसान अपनी गिरदावरी पटवारियों से प्राप्त कर लें ताकि खरीद के समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए।

No comments