Breaking News

फुटबॉल क्लब के मालिक भारत में क्लब खरीदने के इच्छुक

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के मुखिया फेरान सोरियानो ने मंगलवार को कहा है कि वे भारत में फुटबॉल क्लब खरीदने के इच्छुक हैं। क्लब ने हाल ही में चीन के तीसरे टिएर के क्लब सिचुयान जियूनियू में हिस्सेदारी खरीदी है और इसी के साथ अपने क्लबों की संख्या को बढ़ा कर सात कर दी है। सोरियानो ने बीबीसी से कहा कि हमारी कुछ बाजारों और कुछ देशों में रुचि है, जहां फुटबॉल को लेकर जुनून और मौके हों जैसे की चीन, लेकिन भारत पर भी हमारी नजरें हैं।

No comments