जूनियर कुश्ती पर संकट, डब्ल्यूएफआई ने सरकार से मांगी मदद
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने मंगलवार (5 मार्च) को सरकार से गारंटी मांगी, जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक तनाव के कारण देश से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं नहीं छीनी जाएं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि यूनाईटेड वल्र्ड रेसलिंग ने अंतरराष्ट्रीय महासंघों को निर्देश दिया है कि वे भारत के साथ संवाद खत्म कर दें, जिससे देश की जुलाई में जूनियर एशिया चैंपियनशिप की मेजबानी की संभावना पर असर पड़ सकता है। डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने पीटीआई से कहा, 'Óहम ने सरकार से इसका हल खोजने की मांग की है। हमने ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, सिर्फ उस पत्र को संलग्न किया है जो यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने हमें भेजा है।

No comments