अरूणिमा सिंह पर बनेगी बायोपिक, आलिया भट्ट निभाएंगी किरदार!
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स््रीन पर अरुणिमा सिन्हा का किरदार जीवंत करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरों पर है। आलिया भट्ट भी एक बायोपिक करने जा रही हैं। यह फिल्म अरुणिमा सिन्हा पर बन रही है और बताया जा रहा है कि आलिया ने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी है। बता दें कि अरुणिमा सिन्हा एक नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर थीं, जो कुछ लुटेरों से लड़ते हुए चलती ट्रेन से गिर गई थीं। इस दुर्घटना में अरुणिमा ने अपना एक पैर खो दिया। हालांकि, अरुणिमा ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और एक साल के भीतर ही वह एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली दिव्यांग महिला बन गईं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन: ए स्टोरी ऑफ लूजिंग एवरीथिंग ऐंड फाइंडिंग बैकÓ नाम की किताब पर आधारित होगी। इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अरुणिमा के किरदार को निभाने के लिए आलिया को वजन बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। इस फिल्म के लिए आलिया को दिव्यांग व्यक्ति के साथ सख्त ट्रेनिंग करनी होगी।

No comments