गर्दन में समस्या के कारण आर्नोल्ड पाल्मर टूर्नमेंट से हटे वुड्स
लॉस एंजेलिस। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी टाइगर वुड्स गर्दन में जकडऩ से उबरने में नाकाम रहने के बाद इस हफ्ते होने वाले आर्नोल्ड पाल्मर आमंत्रण गोल्फ टूर्नमेंट से हट गए हैं। वुड्स ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी मौजूदा समस्या का कमर की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है, जिसके कारण वह लगभग 2 साल तक गोल्फ से दूर रहे थे। उन्होंने साथ ही कहा कि लंबे समय की उनकी फिटनेस को लेकर भी कोई चिंता की बात नहीं है।

No comments