Breaking News

अनिकेत जाधव ब्लैकबर्न रोवर्स के साथ प्रशिक्षण लेंगे

कोलकाता। फीफा अंडर-17 वल्र्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर एफसी के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी अनिकेत जाधव तीन महीने तक इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब ब्लैकबर्न रोवर्स के साथ अभ्यास करेंगे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर का यह खिलाड़ी जब लंकाशर स्थिति ब्लैकबर्न अकैडमी में ट्रेनिंग शुरू करेगा तो इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पहला पेशेवर खिलाड़ी बनेगा। फीफा अंडर-17 विश्व कप के तीन मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जाधव ने लंकाशर जाने से पहले कहा, 'कोल्हापुर जैसे छोटे जगह से आने वाले किसी खिलाड़ी के लिए यह सपना सच होने जैसा है।

No comments