फरारी ने तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी का नाम हटाया
सिडनी। फॉम्र्युला वन टीम फरारी ने तंबाकू उत्पाद बनाने वाली बड़ी कंपनी 'फिलिप मोरिसÓ से जुड़ी कंपनी का नाम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम से हटा दिया है। इस खेल का संचालन करने वाली संस्था एफआईए ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले सत्र की शुरुआती रेस से पहले टीम का नाम जारी किया उसमें फिलिप मोरिस की सहयोगी कंपनी का नाम नहीं है। एफआईए ने जो नाम जारी किया उसमें टीम का नाम 'स्यूदेरिया फरारीÓ है जबकि पहले उसका नाम 'स्यूदेरिया फरारी मिशन विन्नोÓ था। 'मिशन विन्नोÓ फिलिप मोरिस की सहयोगी कंपनी है।

No comments