दुनियाभर में रातभर डाउन रहा फेसबुक, कंपनी का दावा- ये हैकर्स अटैक नहीं था
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक दुनियाभर में बुधवार रात से करीब 11 घंटे तक डाउन रहा। इस दौरान फेसबुक यूजर्स न कमेंट कर पा रहे थे और न ही लाइक पर क्लिक हो पा रहा था। फेसबुक पर कोई भी पोस्ट नहीं हो पा रही थी। बताया जाता है कि रात करीब 9:30 बजे से फेसबुक डाउन हुआ। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे ये नॉर्मल हुआ। फेसबुक ने टेक्निकल ग्लीच को लेकर ट्विटर पर बयान जारी किया है। फेसबुक ने कहा, 'हम जल्द वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। यह कोई हैकर्स का हमला नहीं है।Ó बता दें कि वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम भी फेसबुक के स्वामित्व के भीतर आते हैं। ट्विटर पर फेसबुक यूजर्स ने बताया कि वे न तो तस्वीरें अपलोड कर पा रहे हैं, न ही पहले से मौजूद तस्वीरों को बदल पा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों डाउन हैं। इसके साथ ही यूजर्स ने ट्विटर की तारीफ करते हुए लिखा कि ट्विटर हमेशा चलता रहता है कभी डाउन नहीं होता।

No comments