Breaking News

जब पोते का नाम लेते ही रो पड़े पूर्व पीएम, जानिए क्या है वजह

कर्नाटक। एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पोते प्रज्जवल का नाम लेते ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की आंखों से आंसू टपक पड़े। वह काफी भावुक नजऱ आए और रूमाल निकाल कर आंखों से आंसू पोंछने लगे। दरअसल, देवेगौड़ा ने घोषणा की कि मेरा पोता प्रज्जवल रेवन्ना हासन संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा। इस सीट से देवेगौड़ा खुद चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लडऩे की घोषणा की थी। देवगौड़ा ने आगे कहा, 'मैंने सभी लोगों को प्राथमिकता दी है। मैंने लिंगायत नेता को सकलेशपुर में एमएलसी बना दिया, लेकिन मेरे ऊपर आरोप लग रहे हैं कि मैं सिर्फ अपने बेटे और पोते को सीटें दे रहा हूं। मेरे शरीर में जब तक जान है तब तक मैं काम करता रहूंगा। मैं कभी समय बर्बाद नहीं करूंगा।


No comments