व्हॉटसऐप पर फर्जी फोटो भेजने वालों की अब खैर नहीं, आ रहा है नया फीचर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए व्हॉटसऐप एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स को यह पता चल जाएगा कि चैट बॉक्स में आए हुए फोटो की प्रमाणिकता क्या है, सीधे शब्दों में कहें तो व्हॉटसऐप के नए फीचर्स से यूजर्स यह पता लगा सकेंगे कि फोटो असली है या फर्जी। इस बात की जानकारी व्हॉटसऐप ने दी है। बता दें कि व्हॉटसऐप एक ऐसा प्लेटफ्रॉम है जहां व्हॉटसऐप से जुडी सारी जानकारी मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को चैट विंडो में 'सर्च इमेज, के नाम से एक अलग टैब दिखेगा, जिसे क्लिक करते ही वॉट्सऐप यूजर्स को गूगल ब्राउजर पर ले जाएगा, जहां फोटो अपलोड की जाएगी। जिससे यूजर्स को फोटो का सोर्स पता लग जाएगा। फिलहाल अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और इसे कब पेश किया जाएगा इस बारे में कंपनी के तरफ से अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। वहीं ऐसा मन जा रहा है कि व्हॉटसऐप अपने इस फीचर से फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगा।

No comments