आशा सहयोगिनों का कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना जारी
श्रीगंगानगर। मानदेय में बढोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी व आशासहयोगिनों का कलेक्ट्रेट पर धरना जारी है। काफी संख्या में उपस्ििात कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों की तरफ गौर नहीं कर रही है। इस कारण मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। धरने पर जिले भर से पहुंची कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इतने कम मानदेय में गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, दूसरी ओर उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा।
इस मौके पर उषा वर्मा, सीता स्वामी आदि ने महिलाओं को सम्बोधित किया। यहां काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 5-6 दिन से ये कार्यकर्ता आंदोलन पर हैं, लेकिन राज्य सरकार इनकी मांगों की ओर गौर नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी तो वे इस आंदोलन को और तेज करेंगी।

No comments