एक रात में पांच दुकानों पर चोरों का धावा
- तीन से नगदी चुराई, दो में चोरी का प्रयास
संगरिया। मैन बाजार में स्थित मार्केट में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर तीन दुकानों से नगदी चुरा कर ले गये, जबकि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह दुकानदार जब मार्केट में दुकानें खोलने पहुंचे, तो एक के बाद एक दुकान का ताला टूटा देख कर हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर एएसआई दरिया ङ्क्षसह मौके पर पहुंचे। पुरानी धानमंडी स्थित गोयल बर्तन भण्डार से 20 हजार रुपए की नगदी, गुरूकृपा डिस्पोजल एण्ड जनरल स्टोर से दो हजार रुपए, हंसराज काहनचंद पुरानी धानमंडी से पांच हजार रुपए की नगदी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। बालाजी मेडिकल स्टोर व संदीप मेडिकल स्टोर के ताले तोडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन इन दुकानों में चोरी नहीं कर पाये।
पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि अज्ञात चोर मार्केट में चोरी करने के लिए सुबह पांच बजे आये। आधा घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापिस लौट आये। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों के बारे में कुछ सुराग जुटाये हैं। मार्केट में लगातार चोरी हो रही चोरियों से दुकानदारों में भय व्याप्त है।

No comments