Breaking News

प्रदेश में एक अप्रेल से होगी सरसों और चने की सरकारी खरीद

- गंगानगर-हनुमानगढ़ में बनाए केन्द्र
श्रीगंगानगर। समर्थन मूल्य पर प्रदेश में एक अप्रेल से होगी सरसों और चने की खरीद की जाएगी। कोटा संभाग में सरसों की आवक पहले होने की संभावना के चलते इसकी सरकारी खरीद 15 मार्च से होगी जबकि 25 मार्च से चने की खरीद होनी संभावित है।
नब्बे तक चलने वाली सरसों और चना खरीद के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्थाएं रखनेे के लिए सहकारिता विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। विभाग की ओर से इस बार प्रदेश के किसानों से 8.5 लाख टन सरसों और 4.17 लाख टन चना खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी एजेंसियां 4200 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से सरसों और 4620 रुपए प्रति क्ंिवटल चना खरीदेंगी। सरसों और चना खरीद के लिए राजफैड ने 455 केन्द्र बनाए गए हैं। किसानों को उपज बेचने में परेशानी ना हो, इसके लिए उनके नजदीक ही क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सरसों के लिए 246 और चना के लिए 209 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
गंगानगर-हनुमानगढ़ में ये हैं केन्द्र: राजफैड की ओर से श्रीगंगानगर जिले में 19 और हनुमानगढ़ जिले में 9 केन्द्र बनाए गए हैं। श्रीगंगानगर जिले में श्रीगंगानगर को-ऑप्रेटिव सप्लाई एंड कमीशन शॉप, गंगानगर निजी उपमंडी यार्ड बालाजी एग्रीटेक, ततारसर ग्राम सेवा सहकारी समिति, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रिडमलसर, बींझबायला, मास्टरजी एग्रीटेक कृषि मंडी यार्ड, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, अनूपगढ़, घड़साना, श्रीबिजयनगर, सूरतगढ़, जैतसर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, लालगढ़ जाटान और रावला में खरीद केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह हनुमानगढ़ जिले में नोहर, भादरा, रावतसर, पशुपति टे्रडर्स मंडी यार्ड (पल्लू प्राइवेट सब मंडी यार्ड), संगरिया, पीलीबंगा, गोलूवाला, हनुमानगढ़ टाऊन और हनुमानगढ़ जंक्शन में सरसों व चना की सरकारी खरीद होगी।


No comments