नशीली दवाइयों सहित दो युवक गिरफ्तार
अनूपगढ़। पुलिस ने बीती रात नशीली दवाईयों के दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आज दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड दरया$फ्त किया जायेगा।
थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान अनूपगढ़ कस्बे में अम्बेडकर चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र जितेन्द्र ङ्क्षसह राजपूत निवासी वार्ड नम्बर 18 अनूपगढ़ व वार्ड नम्बर 19 निवासी 26 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र दर्शन ङ्क्षसह रामदासिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जा से 19 हजार नशीली दवाईयां बरामद हुई। नशे के सौदागरों को दबोचने वाली टीम में हवलदार कुलदीप सिंह, सिपाही सुभाष बिश्रोई, सतनाम व वेद शामिल थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की तरफ्तीश रामसिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी को सौंपी गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर नशीली दवाईयों की सप्लाई देने वाले बड़े तस्करों के बारे में पूछताछ की जायेगी। एसएचओ के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर नशे की खेप लेकर सप्लाई देने जा रहे थे।

No comments