12वीं बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी
श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी की परीक्षा गुरुवार चार मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में निर्धारित 150 केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के रोल नम्बर अंकित करने के साथ ही व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 23 हजार 437 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 8.45 से 11.45 तक रहेगा। 10वीं बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा में 29 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए गत दिवस प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया था। ग्रामीण स्कूलों के प्रश्न पत्र सम्बन्धित थानों में रखवाये गये हैं। यहां से परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटा पहले प्रश्न पत्र केन्द्राधीक्षकों को सौंपे जायेेंंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहले दिन परीक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जायेगा। दूसरे पेपर से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश 15 मिनट पहले मिल पायेगा।

No comments